राजधानी दिल्ली में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार देखने को मिला है। शनिवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पालम में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को सफदजंग इलाके में सुबह पांच बजे का तापमान 9.2 डिग्री था तो पालम में तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को सफदरजंग में 2000 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई तो वहीं पालम में भी 2000 विजिबिलिटी रही। वहीं प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार देखने को मिला है। दिल्ली में एक्यूआई (पीएम 2.5) 116 रहा, वहीं गुरुग्राम में 83 (संतोषजनक) और परीदाबाद में 151 रहा है।" alt="" aria-hidden="true" />
दिल्ली-एनसीआर में कम नहीं हो रही ठंड